केंद्र ने Covid 19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी - Update Now News

केंद्र ने Covid 19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी

प्रत्येक परिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के तहत 5 लाख रुपये मिलेंगे

समिति ने आवेदनों की मंजूरी जल्‍द सुनिश्चित करने के लिए हर सप्ताह जेडब्ल्यूएस की बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया

https://accreditation.pib.gov.in/jws/default.aspx

नई दिल्ली। माननीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर के मार्गदर्शन में सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं पत्र सूचना कार्यालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में महामारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के विवरणों को संकलित व एकत्रित किया था और पत्रकार कल्याण योजना के तहत उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। आज केंद्र सरकार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव श्री अमित खरे की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण योजना समिति के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसके तहत कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवाने वाले 26 पत्रकारों के परिवारों में से प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की वित्तीय राहत प्रदान की जाएगी। वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार ने कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के 41 परिवारों को इस तरह की सहायता प्रदान की। इस तरह से पत्रकारों के कुल 67 परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी गई है। समिति ने कोविड के कारण अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
पत्र सूचना कार्यालय ने अत्‍यंत सक्रियतापूर्वक ऐसे कई पत्रकारों के परिवारों से संपर्क किया जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवा दी है और इसके साथ ही इस योजना एवं दावा संबंधी आवेदन दाखिल करने के बारे में इन परिवारों का मार्गदर्शन भी किया। समिति ने हर सप्‍ताह जेडब्ल्यूएस की बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया, ताकि जेडब्ल्यूएस के तहत वित्तीय सहायता वाले आवेदनों को त्‍वरित मंजूरी दी जा सके।
समिति ने आज उन पत्रकारों के 11 परिवारों के आवेदनों पर भी विचार किया जिनका निधन कोविड-19 के अलावा अन्य कारणों से हुआ था।
जेडब्ल्यूएस की बैठक में श्री जयदीप भटनागर, प्रधान महानिदेशक, पीआईबी, श्री विक्रम सहाय, संयुक्त सचिव (आई एंड बी) सहित अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। समिति के पत्रकार प्रतिनिधि श्री संतोष ठाकुर, श्री अमित कुमार, सुश्री सरजना शर्मा, श्री उमेश्वर कुमार बैठक में उपस्थित थे।
पत्रकार और उनके परिवार पीआईबी की वेबसाइट  https://accreditation.pib.gov.in/jws/default.aspx  के माध्यम से पत्रकार कल्याण योजना (जेडब्ल्यूएस) के तहत सहायता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

×
Date : 28 May 2021 Posted By : EDITOR
केंद्र ने Covid 19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]

इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश

📰 Generate e-Paper Clip इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश यरुशलम। इजरायल में त्रिशंकु संसद बनने के बाद चुनाव में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ही कर दी थी। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव […]