Change in arrangements for guests in Parliament House

संसद भवन में गेस्ट के लिए व्यवस्था में बदलाव, QR कोड, आधार और स्मार्ट कार्ड से होगी एंट्री

 

नई दिल्ली : संसद भवन में सुरक्षा चूक के बाद अब बजट सत्र में अब परिसर में दर्शकों के प्रवेश के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दर्शकों को पहले संसद में विजिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके अप्रूवल के बाद उनके फोन पर एक QR कोड दिया जाएगा, जो मोबाइल पर आएगा.
दर्शकों को मोबाइल पर आए क्यूआर कोड का प्रिंट आउट लेकर संसद जाना होगा. साथ में आधार कार्ड भी लाना होगा. वहीं प्रवेश के लिए संसद पहुंचने पर सबसे पहले QR कोड अप्रूवल कराना होगा.
विजिटर्स गैलरी के लिए स्मार्ट कार्ड
वहीं इन सबकी पड़ताल करने के बाद रिसेप्शन पर दर्शकों का बायोमेट्रिक होगा और फोटोग्राफ लिया जाएगा. इसके बाद दर्शक को विजिटर्स गैलरी के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा. इसके बाद लोगों को दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा उसके बाद ही बैरियर खुलेगा.
दर्शकों को वापस करना होगा स्मार्ट कार्ड
वहीं संसद से वापस जाने के पहले दर्शकों को स्मार्ट कार्ड वापस जमा कराना होगा. अगर कोई कार्ड जमा नहीं कराता है तो उस दर्शक को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और उसकी आगे कभी भी संसद परिसर में एंट्री नहीं होगी. सांसदों को कहा गया है कि अपने विजिटर्स के पास के लिए कम से कम तीन दिन पहले अप्लाई करें ताकि पुलिस वेरिफिकेशन हो सके.
31 जनवरी शाम चार बजे तक आवेदन
एक फरवरी को अंतरिम बजट के लिए भी दर्शक दीर्घा में प्रवेश के लिए 31 जनवरी शाम चार बजे तक आवेदन हो सकता है. सांसदों से कहा गया कि इस दिन के लिए वे दर्शक दीर्घा के लिए केवल एक ही पास के लिए आवेदन करें. हालांकि सांसद के जीवनसाथी को प्राथमिकता दी जाएगी. दर्शक दीर्घा की क्षमता के हिसाब से पास बनने के बाद तुरंत बंद कर दिया जाएगा. सांसदों से कहा गया है कि वे अंतरिम बजट के लिए गैलरी पास के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]