सना खान और आमिर मीर का रोमांटिक गाना 'चन माही आजा' हुआ रिलीज - Update Now News

सना खान और आमिर मीर का रोमांटिक गाना ‘चन माही आजा’ हुआ रिलीज

 

नई दिल्ली। बहुत कम समय में, बॉन ब्रोस रिकॉर्ड्स, एवं अभिषेक और सिद्धार्थ निगम द्वारा लॉन्च संगीत लेबल ने खुद को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित किया है जो प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर प्रदान करता है और उच्च गुणवत्ता वाले और मनोरंजक स्वतंत्र गाने जारी करता है। रवनीत सिंह और सिद्धार्थ निगम के ‘अटैचमेंट’ और कृष पाठक और शिवानी सिंह अभिनीत जीयूँ कैसे, जैसे सुपर-हिट सिंगल्स का श्रेय इसी लेबल को जाता है। अब, लेबल ने ‘चन माही आजा’ नामक एक नया गीत जारी किया है। इस रोमांटिक गाने को गायक आमिर मीर द्वारा स्वरबद्ध किया गया है, जो सना खान के साथ इस गाने में भी नज़र आए। जो भी इस गाने को एक बार सुनेगा वह यह रोमांटिक सॉन्ग सुनकर मंत्रमुग्ध हो जायेगा, और इसे बार बार सुनना पसंद करेगा। गाने के बारे में बात करते हुए आमिर मीर कहते हैं, ”चन माही आजा को बहुत प्यार से बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि यह श्रोताओं के दिलों को छू जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर Mumbai: इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह […]