मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पीएम नरेंद्र मोदी से अपील - Update Now News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पीएम नरेंद्र मोदी से अपील

 

 

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि मुझे हिंदू होने का गर्व अवश्य है लेकिन मेरा हिंदू धर्म न तो असहिष्णु है और न बहिष्कारवादी। हम सब हिन्दू हैं पर हमारा धर्म सिखाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें।यही सोच हम सब रखकर एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करेंगे तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी। गहलोत ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव को कम करने के लिए आप राष्ट्र के नाम संदेश दें एवं धर्म के नाम पर उपद्रव कर रहे शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना शांति के विकास संभव नहीं है परन्तु कभी खाने को लेकर, पहनावे को लेकर तो कभी धार्मिक परंपराओं को लेकर यदि देश के लोग आपस में लड़ते रहेंगे और कुछ उपद्रवी तत्व उन्हें उकसाते रहेंगे तो ये देश इन छोटे मुद्दों में उलझा रह जाएगा एवं आगे कैसे बढ़ेगा? गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता से शांति की अपील कर देश के खराब होते माहौल को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। अगर देश के नागरिकों में आपस में मनभेद होगा तो वह देश के अच्छे भविष्य के लिए उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]