हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है- PM नरेंद्र मोदी - Update Now News

हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है- PM नरेंद्र मोदी

 

नई दिल्ली । चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए हिमाचल के लोगों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को दिए अपने संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने 1948 में इसके गठन के समय पहाड़ी राज्य की चुनौतियों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, “छोटा पहाड़ी प्रदेश होने के कारण, मुश्किल परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण भूगोल के चलते संभावनाओं के बजाय आशंकाएं अधिक थीं। लेकिन हिमाचल के मेहनतकश, ईमानदार और कर्मठ लोगों ने इस चुनौती को अवसरों में बदल दिया। बागवानी, पावर सरप्लस राज्य, साक्षरता दर, गांव-गांव तक सड़क सुविधा, घर-घर पानी और बिजली की सुविधा, जैसे अनेक मानक इस पहाड़ी राज्य की प्रगति को दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “बीते 7-8 सालों से केंद्र सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि हिमाचल के सामथ्र्य को, वहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। हमारे युवा साथी हिमाचल के जनप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों, हाईवे के चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क के विस्तार का जो बीड़ा डबल इंजन की सरकार ने उठाया है, उसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “जैसे-जैसे कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, वैसे-वैसे हिमाचल का टूरिज्म नए क्षेत्रों, नए अंचलों में प्रवेश कर रहा है। हर नया क्षेत्र पर्यटकों के लिए प्रकृति, संस्कृति और एडवेंचर के नए अनुभव लेकर आ रहा है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार की अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को जिस प्रकार सुधारा जा रहा है, उसका परिणाम कोरोना के तेज टीकाकरण के रूप में हमें दिखा है।

×
Date : 16 April 2022 Posted By : EDITOR
हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है- PM नरेंद्र मोदी
News Image

 

नई दिल्ली । चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए हिमाचल के लोगों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को दिए अपने संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने 1948 में इसके गठन के समय पहाड़ी राज्य की चुनौतियों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, "छोटा पहाड़ी प्रदेश होने के कारण, मुश्किल परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण भूगोल के चलते संभावनाओं के बजाय आशंकाएं अधिक थीं। लेकिन हिमाचल के मेहनतकश, ईमानदार और कर्मठ लोगों ने इस चुनौती को अवसरों में बदल दिया। बागवानी, पावर सरप्लस राज्य, साक्षरता दर, गांव-गांव तक सड़क सुविधा, घर-घर पानी और बिजली की सुविधा, जैसे अनेक मानक इस पहाड़ी राज्य की प्रगति को दिखाते हैं। उन्होंने कहा, "बीते 7-8 सालों से केंद्र सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि हिमाचल के सामथ्र्य को, वहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। हमारे युवा साथी हिमाचल के जनप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों, हाईवे के चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क के विस्तार का जो बीड़ा डबल इंजन की सरकार ने उठाया है, उसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "जैसे-जैसे कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, वैसे-वैसे हिमाचल का टूरिज्म नए क्षेत्रों, नए अंचलों में प्रवेश कर रहा है। हर नया क्षेत्र पर्यटकों के लिए प्रकृति, संस्कृति और एडवेंचर के नए अनुभव लेकर आ रहा है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार की अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को जिस प्रकार सुधारा जा रहा है, उसका परिणाम कोरोना के तेज टीकाकरण के रूप में हमें दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]