Chief Minister performed the ground breaking ceremony of the

मुख्यमंत्री ने किया 30 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन

बोले हर समाज को साथ लेकर चलना ही हमारी सरकार का उद्देश्य

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार को ब्लू लोटस गार्डन में आयोजित भूमिपूजन समारोह और सामाजिक समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के अंतर्गत अमृत 2.0 योजना के तहत सुदामा नगर सेक्टर-डी और ई में 30 करोड़ की लागत से 34.235 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से क्षेत्र के नागरिकों को ड्रेनेज चोकिंग की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और जल-मल निकासी व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम की यह परियोजना नागरिक सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि दिवाली का यह समय शुभ अवसर है, जब जनकल्याण के कार्यों की शुरूआत करना मंगलकारी माना जाता है। सरकार का संकल्प है कि विकास की हर योजना जनता के द्वार तक पहुंचे। डॉ.यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर समान अवसर और विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुख और सुविधा पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ह्यअंत्योदयह्ण के विचार को मूर्त रूप देने का प्रयास हमारी हर योजना में झलकता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पहली बार रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर में कैबिनेट आयोजित की गई और खरगोन में टंत्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम हर समाज के महापुरुषों के योगदान को सम्मान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य की आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पहले जहाँ प्रदेश का वार्षिक बजट 20 हजार करोड़ रुपये तक सीमित था, वहीं आज यह 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए हमारी सरकार ने 2 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा, जो हमारे किसान सम्मान के संकल्प का प्रमाण है। डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 अमृत काल के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश में विकास के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर और भोपाल एरिया में एक आधुनिक मेट्रोपॉलिटन सर्किट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे मालवा क्षेत्र देश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल होगा।
सामाजिक समरसता सम्मेलन में विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सुमित मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसेवा भावना और समरसता की नीति ने प्रदेश में एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित की है। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, मनोज पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, निशांत खरे, सावन सोनकर, सुमित मिश्रा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, एकलव्य गौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों को दीपावली और देव दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हर त्योहार जनकल्याण और विकास की दिशा में प्रेरणा देने वाला होना चाहिए,यही सच्चे अर्थों में समरस समाज की पहचान है।

×
Date : 28 October 2025 Posted By : EDITOR
मुख्यमंत्री ने किया 30 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]