The Park Indore hosts Pan-Asian Signature live counters

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

• 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण

इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों की बारीकी का अनुभव मिल जाए, तो यह किसी फूड लवर के लिए किसी यात्रा से कम नहीं होगा। इसी अनुभव को इंदौरवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में 12 जून से 21 जून तक “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन हो रहा है, जहां स्वाद के साथ एशिया के विभिन्न देशों की पाक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। इस दौरान मेहमानों को विभिन्न देशों की परंपराओं और स्वादों का अनुभव एक ही स्थान पर मिलेगा। आयोजन के खास मेन्यू में स्पाइसी एवोकाडो टी लीफ सलाद, फ्रूट निगिरी, वियतनामी राइस रोल्स, वाइल्ड मशरूम क्रीम चीज डम्पलिंग, वेज डिमसम, थाई पोमेलो सलाद जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं डेजर्ट सेक्शन में मिक्स बेरी सागो, टपटिमक्रोप, चॉकलेट चिली वॉलनट रोल्स जैसी चयनित एशियाई मिठाइयाँ परोसी जाएंगी।
द पार्क इंदौर के एग्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, “पैन एशियन सिग्नेचर के माध्यम से हमारा प्रयास एशिया के विभिन्न देशों की पाक परंपराओं और प्रामाणिक स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। हमने मेन्यू तैयार करते समय पारंपरिक स्वाद, प्रामाणिक सामग्री और आधुनिक प्रस्तुति के बीच संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। हमारा उद्देश्य मेहमानों को ऐसा अनुभव देना है, जिससे वे हर व्यंजन के साथ किसी नए देश की पाक विरासत को महसूस कर सकें।”
द पार्क इंदौर के फ़ूड एंड बेवरेजेज़ डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, “इंदौर का फूड कल्चर लगातार विकसित हो रहा है और लोग नए अंतरराष्ट्रीय स्वादों को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पैन एशियन सिग्नेचर की अवधारणा तैयार की गई है। यह आयोजन न केवल विविध व्यंजनों का अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि मेहमानों को एशियाई खाद्य परंपराओं और पाक कला की समृद्ध विरासत से भी परिचित कराएगा। हमें विश्वास है कि यह आयोजन शहर के फूड प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण साबित होगा।”

×
Date : 12 June 2026 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]