Chief Minister will perform Bhoomi Pujan of State Media Center

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री करेंगे आज स्टेट मीडिया सेंटर का भूमि-पूजन, 3500 से अधिक मीडियाकर्मी राजधानी पहुँच रहे

 

मुख्यमंत्री करेंगे आज स्टेट मीडिया सेंटर का भूमि-पूजन

पूरे प्रदेश से 3500 से अधिक मीडियाकर्मी राजधानी पहुँच रहे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे स्टेट मीडिया सेंटर का मालवीय नगर भोपाल में भूमि-पूजन करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 सितम्बर 2023 को आयोजित पत्रकार समागम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेट मीडिया सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी।स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 66 हजार 981 वर्गफीट में किया जायेगा। भवन में भू-तल और 3 तल का निर्माण किया जायेगा। मीडिया सेंटर में एक्जीविशन हॉल, ऑर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, बेंक्वेट हॉल, बेडमिंटन कोर्ट, रेस्टोरेंट, लायब्रेरी, मल्टीमीडिया रूम, जिम्नेजियम, इण्डोर गेम हॉल, पत्रकारों के लिये वर्क स्पेस आदि का प्रावधान किया गया है। मीडिया सेंटर में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ ही सोलर पैनल भी लगवाये जायेंगे। शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के सदस्यों के अलावा करीब 3500 मीडियाकर्मी भोपाल पहुँच रहे हैं। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने पहली मर्तबा पत्रकारों के हित में अनेक निर्णय लेने और मीडिया सेंटर बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल और आयुक्त मनीष सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]