Choithram Hospital Value Plus on 46th anniversary of Choithram

Choithram Hospital & Research Centre: चोइथराम के 46 वी एनिवर्सरी पर वैल्यू प्लस

Choithram Hospital & Research Centre: चोइथराम के 46 वी एनिवर्सरी पर वैल्यू प्लस

ओपीडी में मात्र 700 रुपए परामर्श पर 1400 रुपए तक की सेवाएं 

Indore: सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने में अग्रणी संस्थान चोइथराम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, इस वर्ष अपनी स्थापना के 46 वर्ष पूर्ण कर रहा है। पिछले 4 दशकों से भी अधिक के समय में शहर के माणिकबाग स्थित इस संस्थान ने चिकित्सा जगत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और उन्नत चिकित्सा सेवाएं देकर लोगों का विश्वास अर्जित किया है। यहां विशेषज्ञों की समर्पित और कुशल सेवाओं ने लाखों लोगों के चेहरों पर आशा की मुस्कान बिखेरी है और यह यात्रा निरंतर जारी है। इन सफल वर्षों के आभार के रूप में अस्पताल द्वारा एक माह के लिए विशेष वैल्यू प्लस ओपीडी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अंतर्गत मात्र 700 रुपए परामर्श शुल्क चुकाकर 1400 रुपए तक की सेवाएं हासिल की जा सकती हैं। इनमें विभिन्न जांचें, एक्सरे, सोनोग्राफी, एमआरआई, सीटी स्कैन, पैट स्कैन, फिजियोथैरेपी आदि शामिल हैं। यह विशेष ऑफर 16 जुलाई 2025 से 15 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए, चोइथराम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सीईओ श्री सुमित नांदेड़कर ने बताया, 46 वर्षों से लगातार हमने हमेशा मरीजों को देश का बेस्ट उपचार प्रदान करने का प्रयास किया है और यही कारण है कि केवल इंदौर के ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आसपास के राज्यों के कई स्थानों से लोग यहां विश्वास के साथ इलाज करवाने आते हैं। इस संस्थान की नींव इसी भावना के साथ रखी गई थी कि सबको अच्छा इलाज उपलब्ध हो सके। हमारी कुशल, प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम ने कई जटिल रोगों का उपचार और सर्जरी सफलतापूर्वक की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए गंभीर रोग से पीड़ित मरीज के इलाज को भी आसान बनाया है। हमारा यही प्रयास है कि सटीक, उन्नत और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं और परामर्श हम निरंतर प्रदान करते रहें। सफलता का हमारा यह सफर लोगों के भरोसे के बिना पूरा नहीं हो सकता। यही कारण है कि हमने इस अवसर पर यह विशेष सुविधा लोगों के लिए प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]