CM Mohan Yadav's father passed away

Madhya Pradesh : CM मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

MP: सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता का निधन हो गया है. उनके पिता पूनम चंद यादव लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. सीएम तत्काल भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, सोमवार को केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मोहन यादव के पिता से मिलने उज्जैन के अस्पताल पहुंचे थे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है. पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है. आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे.
पिता ने हीरा मिल में नौकरी की
पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी मेहनत की। उन्होंने बेटे नंदू यादव, मोहन यादव, नारायण यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को अच्छी शिक्षा दिलाई। उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]