92.50 लाख नगद, 1.5 करोड़ रुपये के गहने..नूपुर की बेहिसाब संपत्ति को देखकर हैरान सीएम सरमा - Update Now News

92.50 लाख नगद, 1.5 करोड़ रुपये के गहने..नूपुर की बेहिसाब संपत्ति को देखकर हैरान सीएम सरमा

92.50 लाख नगद, 1.5 करोड़ रुपये के गहने……..नूपुर की बेहिसाब संपत्ति को देखकर हैरान सीएम सरमा

-नूपुर ने बरपेटा में हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की

गुवाहाटी । असम में असम सिविल सेवा (एसीएस) की एक महिला अधिकारी नूपुर बोरा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को जांच के दौरान महिला अधिकारी के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है।
बात दें कि नूपुर बोरा 2019 बैच की अधिकारी हैं। उन पर बीते छह महीनों से विशेष सतर्कता शाखा की नजर थी। नपुर पर आरोप है कि वह जमीन के सौदों में गड़बड़ी करके मोटी रकम वसूल रही थीं। हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने मिले। विशेष सतर्कता शाखा को छापेमारी के दौरान गुवाहाटी स्थित घर से 92.50 लाख रुपये से अधिक नकदी, करीब 1.5 करोड़ रुपये के गहने, बरपेटा में किराए के मकान से 10 लाख रुपये नकद मिले है।
दरअसल जांच अधिकारी भी हैरान हैं कि सिर्फ पांच साल की नौकरी में नपूर ने जो अकूत संपत्ति हासिल की, उसने असम सरकार और आम जनता तक को हैरान कर दिया।
इस पूरे मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सख्त रुख दिखाकर कहा कि नूपुर ने बरपेटा में सर्किल ऑफिसर रहते हुए हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, जांच में सामने आया हैं कि आरोपी महिला अधिकारी नूपर ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज्यादा संपत्ति जमा कर ली थी। हमारा मानना है कि सिर्फ निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं होगी। हमें कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने जनता से भी अपील कर कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, इसकी तुरंत इसकी सूचना दी जाए। पुलिस ने नूपुर बोरा के साथ काम करने वाले सुरजीत डेका नाम के कर्मचारी के घर पर भी छापा मारा है। जांचकर्ताओं को शक है कि इन दोनों ने मिलकर बरपेटा में कई जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। अब उनकी बैंक डिटेल्स और जमीन के सभी सौदों की जांच की जा रही है।

×
Date : 18 September 2025 Posted By : EDITOR
92.50 लाख नगद, 1.5 करोड़ रुपये के गहने..नूपुर की बेहिसाब संपत्ति को देखकर हैरान सीएम सरमा
News Image

92.50 लाख नगद, 1.5 करोड़ रुपये के गहने........नूपुर की बेहिसाब संपत्ति को देखकर हैरान सीएम सरमा

-नूपुर ने बरपेटा में हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की

गुवाहाटी । असम में असम सिविल सेवा (एसीएस) की एक महिला अधिकारी नूपुर बोरा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों को जांच के दौरान महिला अधिकारी के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है।
बात दें कि नूपुर बोरा 2019 बैच की अधिकारी हैं। उन पर बीते छह महीनों से विशेष सतर्कता शाखा की नजर थी। नपुर पर आरोप है कि वह जमीन के सौदों में गड़बड़ी करके मोटी रकम वसूल रही थीं। हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने मिले। विशेष सतर्कता शाखा को छापेमारी के दौरान गुवाहाटी स्थित घर से 92.50 लाख रुपये से अधिक नकदी, करीब 1.5 करोड़ रुपये के गहने, बरपेटा में किराए के मकान से 10 लाख रुपये नकद मिले है।
दरअसल जांच अधिकारी भी हैरान हैं कि सिर्फ पांच साल की नौकरी में नपूर ने जो अकूत संपत्ति हासिल की, उसने असम सरकार और आम जनता तक को हैरान कर दिया।
इस पूरे मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सख्त रुख दिखाकर कहा कि नूपुर ने बरपेटा में सर्किल ऑफिसर रहते हुए हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में।
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, जांच में सामने आया हैं कि आरोपी महिला अधिकारी नूपर ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज्यादा संपत्ति जमा कर ली थी। हमारा मानना है कि सिर्फ निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं होगी। हमें कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने जनता से भी अपील कर कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, इसकी तुरंत इसकी सूचना दी जाए। पुलिस ने नूपुर बोरा के साथ काम करने वाले सुरजीत डेका नाम के कर्मचारी के घर पर भी छापा मारा है। जांचकर्ताओं को शक है कि इन दोनों ने मिलकर बरपेटा में कई जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। अब उनकी बैंक डिटेल्स और जमीन के सभी सौदों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]