CM Yogi reached Ayodhya for the second time in 24 hours

CM Yogi in Ayodhya: 24 घंटे में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे CM योगी, किया हवाई सर्वे

नई दिल्ली। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके बाद आज दूसरे दिन 2 लाख से भी अधिक श्रद्धालु मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जा रहा है। इसके अलावा आज सीएम योगी 24 घंटे में दूसरी दफा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने हर गतिविधियों का निरीक्षण किया और इसके अलावा हवाई सर्वे भी किया। वहीं, सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वे किया था, जिसे कैमरे में भी कैद किया गया था। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है। फिलहाल, अन्य द्वारों से मंदिर में भक्तों के आवागमन का सिलसिला जारी है। वहीं, मंदिर प्रशासन ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की हड़बड़ी ना दिखाए। सौम्यतापूर्वक मंदिर का दर्शन करें और अपने अनुभवों को हमारे साथ साझा करें। उधर, मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, जिसके बाद पूरे देश में राममय माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने जहां अपने आवास पर ज्योति जलाई थी, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने देशवासियों से भी अपील की थी कि वो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में अपने-अपने घरों में रामज्योति जलाए।

×
Date : 24 January 2024 Posted By : EDITOR
CM Yogi in Ayodhya: 24 घंटे में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे CM योगी, किया हवाई सर्वे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]