Former Bihar CM Karpoori Thakur will receive Bharat Ratna

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग कई वर्षों से उठ रही है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस दिशा में कोई भी ध्यान नहीं दिया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जेडीयू नेता केसी त्याग ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के अलावा उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की भी मांग की थी। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक करियर में शुरू से ही पिछड़ों के हित में अपनी आवाज बुलंद की थी, जिसके चलते राजनीति में पिछले के मसीहा के रूप में पहचान मिली थी। बता दें कि आमतौर पर केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस से पूर्व किसी गणमान्य को भारत रत्न दिया जाता है। वहीं, इस बार केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने के लिए कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई है । वो भी ऐसे वक्त में जब इस साल लोकसभा के चुनाव होने हैं, तो बहुत मुमकिन है कि अपने इस दांव से बीजेपी बिहार की जनता को रिझाने का प्रयास करें।

×
Date : 24 January 2024 Posted By : EDITOR
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न
News Image

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग कई वर्षों से उठ रही है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस दिशा में कोई भी ध्यान नहीं दिया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जेडीयू नेता केसी त्याग ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के अलावा उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की भी मांग की थी। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक करियर में शुरू से ही पिछड़ों के हित में अपनी आवाज बुलंद की थी, जिसके चलते राजनीति में पिछले के मसीहा के रूप में पहचान मिली थी। बता दें कि आमतौर पर केंद्र सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस से पूर्व किसी गणमान्य को भारत रत्न दिया जाता है। वहीं, इस बार केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने के लिए कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई है । वो भी ऐसे वक्त में जब इस साल लोकसभा के चुनाव होने हैं, तो बहुत मुमकिन है कि अपने इस दांव से बीजेपी बिहार की जनता को रिझाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]