सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने संवेदना जताई, राहुल बोले : उनकी हत्या से दुखी हूं - Update Now News

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने संवेदना जताई, राहुल बोले : उनकी हत्या से दुखी हूं

 

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरपुर गांव में गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या की खबर आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। राहुल ने कहा, “होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर के उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”
वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा, “पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। इस अत्यधिक दुख की घड़ी में हम एकजुट हैं।”
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से गहरा सदमा लगा। दुनियाभर में पंजाब और पंजाबियों ने सामूहिक जुड़ाव वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था। दुनियाभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

×
Date : 30 May 2022 Posted By : EDITOR
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने संवेदना जताई, राहुल बोले : उनकी हत्या से दुखी हूं
News Image

 

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरपुर गांव में गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या की खबर आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। राहुल ने कहा, "होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर के उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।"
वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा, "पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। इस अत्यधिक दुख की घड़ी में हम एकजुट हैं।"
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से गहरा सदमा लगा। दुनियाभर में पंजाब और पंजाबियों ने सामूहिक जुड़ाव वाला एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, जो लोगों की नब्ज को महसूस कर सकता था। दुनियाभर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]