मुझे हरियाणा में स्कूलों को सुधारने का मौका दें : केजरीवाल - Update Now News

मुझे हरियाणा में स्कूलों को सुधारने का मौका दें : केजरीवाल

 

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर रविवार को हरियाणा के लोगों से उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने की अपील की। उन्होंने अपने पैतृक स्थान कुरुक्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा, “मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत इसका सबूत है। गरीब लोगों के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बन सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले सात सालों में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में आप सरकार के एक मंत्री को बर्खास्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, “वह मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था। लेकिन हमने उन्हें बर्खास्त कर दिया और जेल भिजवा दिया। कोई और पार्टी अपने मंत्री के खिलाफ ऐसा सख्त कदम नहीं उठा सकती।”पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनावों में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “कुछ पत्रकार मुझसे कह रहे थे कि भाजपा खट्टर साहब को हटाने जा रही है और उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बना रही है। क्या आपने इसके बारे में सुना है? क्या खट्टर साहब भ्रष्ट हैं? क्या वह काम नहीं करते हैं? मैं भाजपा को चुनौती देना चाहता हूं। अगर उनमें हिम्मत है, तो वह खट्टर साहब के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़े।

×
Date : 30 May 2022 Posted By : EDITOR
मुझे हरियाणा में स्कूलों को सुधारने का मौका दें : केजरीवाल
News Image

 

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर रविवार को हरियाणा के लोगों से उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने की अपील की। उन्होंने अपने पैतृक स्थान कुरुक्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा, "मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत इसका सबूत है। गरीब लोगों के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बन सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले सात सालों में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में आप सरकार के एक मंत्री को बर्खास्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, "वह मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था। लेकिन हमने उन्हें बर्खास्त कर दिया और जेल भिजवा दिया। कोई और पार्टी अपने मंत्री के खिलाफ ऐसा सख्त कदम नहीं उठा सकती।"पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनावों में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, "कुछ पत्रकार मुझसे कह रहे थे कि भाजपा खट्टर साहब को हटाने जा रही है और उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बना रही है। क्या आपने इसके बारे में सुना है? क्या खट्टर साहब भ्रष्ट हैं? क्या वह काम नहीं करते हैं? मैं भाजपा को चुनौती देना चाहता हूं। अगर उनमें हिम्मत है, तो वह खट्टर साहब के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]