Congress is fighting to save the Constitution, Priyanka

कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है, केंद्र सरकार ने तोड़ी छोटे उद्योगपतियों की कमर : प्रियंका

दमोह : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश चुनाव के पहले आज जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पाट्री संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा। वाड्रा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के दमोह जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पाट्री के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी
वाड्रा ने कहा कि पहले नेताओं से सादा जीवन और सेवा की ज्यादा उम्मीदें थीं, पर अब लोगों की उम्मीदें कम हो रहीं हैं। उन्होंने कहा, ”अब ज्यादातर लोग सरकार से उम्मीद पालते हैं कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अजीब सी हो गई हैं। बुंदेलखंड में पलायन का मुद्दा उठाते हुए वाड्रा ने कहा कि 45 साल में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। बहुत से पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों से रोजगार मिलते थे, पर मौजूदा केंद्र सरकार ने वो उद्योगपतियों को सौंप दिए। छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी।”

×
Date : 28 October 2023 Posted By : EDITOR
कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है, केंद्र सरकार ने तोड़ी छोटे उद्योगपतियों की कमर : प्रियंका
News Image

दमोह : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश चुनाव के पहले आज जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पाट्री संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा। वाड्रा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के दमोह जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पाट्री के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी
वाड्रा ने कहा कि पहले नेताओं से सादा जीवन और सेवा की ज्यादा उम्मीदें थीं, पर अब लोगों की उम्मीदें कम हो रहीं हैं। उन्होंने कहा, ''अब ज्यादातर लोग सरकार से उम्मीद पालते हैं कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अजीब सी हो गई हैं। बुंदेलखंड में पलायन का मुद्दा उठाते हुए वाड्रा ने कहा कि 45 साल में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। बहुत से पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों से रोजगार मिलते थे, पर मौजूदा केंद्र सरकार ने वो उद्योगपतियों को सौंप दिए। छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी।''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]