Corona Help desk MP Indore

Corona Help desk – MP: Indore – हेल्प डेस्क : कोविड मरीजों और परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल

सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय मे स्थापित किया गया “क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ” हेल्प डेस्क
परिजनों को संवाद कार्यक्रम से दी जाती है मरीजो की स्वास्थ्य संबधित सूचना

Indore: इंदौर शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय मे कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधा प्रदाय की जा रही है। सुपर स्पेशिलिटी के प्रभारी डॉ अजय डीप भटनागर ने आवश्यक जानकारी देते हुए बताया है कि संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार आम जनता एवं मरीजों के परिजनों को नियमित सूचना एवं मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय में “क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ” के नाम से हेल्प डेस्क काउंटर को स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क का दूरभाष नम्बर 07312925000 है। उक्त सहायता केंद्र पर 24X7 मरीजों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनो को उपलब्ध कराने हेतु एक चिकित्सक एंव 2 स्टॉफ नर्सो को इस कार्य हेतु नियुक्त किया गया है।
मरीजो के परिजनों से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य संबधित सूचना से उनके परिजनो को चिकित्सालय मे सेवा दे रहे वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा दिन में दो बार अवगत्त कराया जाता है, जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे से 2 बजे एवं शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 7 बजे है इसकी जानकारी मरीज के परिजनो को दूरभाष द्वारा एंव भर्ती करते समय दी जाती है जिससे मरीज के परिजनो को उनकी स्थिति एवं स्वास्थ्य के बारे मैं सतत् जानकारी उपलब्ध रहे
मरीजों को सतत रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं आवश्यक मुलभुत सुविधाएं
डॉ. भटनागर से बताया है की मरीजों को खजराना गणेश मंदिर द्वारा एमवाय अस्पताल मे संचालित किचन से खाना निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस में सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक चाय एवं नास्ता, इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक लंच, शाम को 4 बजे चाय बिसकिट एवं ब्रेड एवं रात का खाना 7 बजे से 8 बजे तक डिस्पोजेबल प्लेट में पेक कर स्वच्छ तरीके से उपलब्ध करवाया जाता है। भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक इंचार्ज सिस्टर को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ खाने वितरण का कार्य यूडीएस/एचएलएल के कर्मचारी द्वारा किया जाता है। इस हेतु प्रत्येक शिफ्ट मे तीन-तीन कर्मचारी दिए गए है। यदि किसी मरीज के परिजनो द्वारा कोई अन्य खाद्य या सामग्री मरीजो के लिए भेजी जाती है, तो उसे भी चिकित्सालय स्टॉफ की देखरेख मे मरीजों को उपलब्ध करवाया जाता है। गंभीर स्थिती में आईसीयू एवं एचडीयू में भर्ती मरीजों को अस्पताल स्टाफ द्वारा खाना खिलाया जाता है।

Corona Help desk – MP: Indore – इंदौर में कोरोना के अनुभवी डॉक्टर है जरुरत पड़ने पर आप इन डॉक्टर की परामश ले सकते है

Dr.Ravi Dosi 9425070800/
7869036808 (Aurbindo)
Dr.Bhupendra 9907513705
(Bhandari)
Dr.Moiz 9130089640 (Apple)
Dr.Ravi Prakash 9424589917 (Apple)
Dr.Sudhir More 9685828097 (Index)
Dr.Sumeet shukla 9981168147 (Super Speciality & MY)
Dr.Sunil Mukati 7000249538 (Gorav & Suyash)
Dr.Suraj Verma 7303991091(CHL)
Dr.Rajesh 9826052465 (DNS)
Dr.Tanmay Joshi 9179279361 (Vedant)
Dr.Salil Bhargav 9827060404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]