Coronavirus: इस कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए इतने देशों ने बढ़ाया हाथ - Update Now News

Coronavirus: इस कोरोना संकट में भारत की मदद के लिए इतने देशों ने बढ़ाया हाथ

नई दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि और इस मानवीय संकट से लड़ रहे भारत को तत्काल सहायता के लिए दुनियाभर के देशों ने मदद के रूप में अपना हाथ आगे बढ़ाया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने कहा है कि वह ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के रूप में अपनी मदद भारत को भेजेगा। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन समाचार चैनल ने स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट के हवाले से कहा कि संघीय सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि वह मदद के लिए क्या भेज सकती है। संघीय स्वास्थ्य मंत्री हंट ने कहा कि भारत वास्तव में ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहा है। हम राष्ट्रीय चिकित्सा भंडार से मदद कर सकते हैं, लेकिन वे मुख्य रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में सहायता मांग रहे हैं। हम इस मामले में विशेष रूप से राज्यों के साथ बात कर रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीके नहीं भेजेगा।
1. सऊदी अरब 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रहा है,,
2. यूएई ऑक्सीजन दे रहा है,,
3 जर्मनी 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट भेज रहा है,,
4.पाकिस्तान बाई पाप,वेंटीलेटर, पीपीई,डिजिटल एक्स रे मशीन इसके अलावा उनके सामाजिक संगठन ईदी फाउंडेशन 50 अति आधुनिक एंबुलेंस,ट्रेंड मेडिकल स्टाफ के साथ दे रहा है,
5. सिंगापुर ऑक्सीजन टैंक दे रहा है,,
6. ब्रिटेन 140 वेंटीलेटर और 495 ऑक्सीजन जेनरेटर दे रहा है,,,
7. इसके अलावा चीन ऑस्ट्रेलिया,नेपाल तक ने का दिया की भारत को जो जरूरत होगी उसको हम पूरा करेंगे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]