Cylinder blast in factory in Mohali, 2 killed and 4 injured

मोहाली में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 की मौत और 4 लोग घायल

मोहाली में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 की मौत और 4 लोग घायल

मोहाली । पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, इसमें 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि, 4 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और फैक्ट्री की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा। सिलेंडर के टुकड़े भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले।
फिलहाल, ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस व प्रशासन की टीमें कारण का पता लगाने में जुटी है। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 साल थी और कंबाला के रहने वाले थे। सीएम भगवंत मान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ा हर अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं।
जिस जगह पर धमाका हुआ है, वहां ऑक्सीजन प्लांट है। वहां से ट्राइसिटी सहित पूरे पंजाब के अस्पतालों में सिलेंडरों की सप्लाई होता है। पता चला है कि यहां सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब 6 लोग चपेट में आए। सूचना मिलते ही मोहाली के एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
हादसे के बाद सारे सिलेंडर हटाए गए। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए। जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वह हाईटेक इंडस्ट्री के नाम से चल रही है। पता चला है कि यह फैक्ट्री बहुत पुरानी है। ट्राइसिटी के सारे सरकारी और निजी अस्पतालों को यहीं से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाते हैं।
धमाका इतना बड़ा था कि कंपनी से एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में सिलेंडर के टुकड़े मिले। इसके बाद गांवों के लोग भी वहां पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]