Delhi Metro timings changed on 15 August

Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

 

Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी टर्मिनल स्टेशनों से अपनी सभी लाइनों पर तड़के करीब चार बजे से अपनी सेवायें शुरू करने की घोषणा की है। डीएमआरसी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार तड़के चार बजे से सुबह करीब छह बजे तक सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन सेवायें संचालित होंगी और उसके बाद पूरे दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार ही मेट्रो ट्रेन संचालित की जायेंगी। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये, रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित किये गए लोगों को मेट्रो स्टेशनों पर ‘निर्धारित निमंत्रण कार्ड’ और वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर ही लागू होगी। यही आमंत्रण कार्ड केवल इन तीन स्टेशनों से वापसी यात्रा के लिए भी मान्य होंगे। यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिये ट्रेनों के अंदर नियमित रूप से घोषणायें की जायेंगी। इस तरह की यात्रा की लागत रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]