Delhi Metro timings changed on 15 August

Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

 

Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी टर्मिनल स्टेशनों से अपनी सभी लाइनों पर तड़के करीब चार बजे से अपनी सेवायें शुरू करने की घोषणा की है। डीएमआरसी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार तड़के चार बजे से सुबह करीब छह बजे तक सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन सेवायें संचालित होंगी और उसके बाद पूरे दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार ही मेट्रो ट्रेन संचालित की जायेंगी। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये, रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित किये गए लोगों को मेट्रो स्टेशनों पर ‘निर्धारित निमंत्रण कार्ड’ और वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर ही लागू होगी। यही आमंत्रण कार्ड केवल इन तीन स्टेशनों से वापसी यात्रा के लिए भी मान्य होंगे। यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिये ट्रेनों के अंदर नियमित रूप से घोषणायें की जायेंगी। इस तरह की यात्रा की लागत रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति की जायेगी।

×
Date : 14 August 2024 Posted By : EDITOR
Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन
News Image

 

Delhi Metro: 15 अगस्त पर बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी टर्मिनल स्टेशनों से अपनी सभी लाइनों पर तड़के करीब चार बजे से अपनी सेवायें शुरू करने की घोषणा की है। डीएमआरसी की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार तड़के चार बजे से सुबह करीब छह बजे तक सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन सेवायें संचालित होंगी और उसके बाद पूरे दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार ही मेट्रो ट्रेन संचालित की जायेंगी। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये, रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित किये गए लोगों को मेट्रो स्टेशनों पर ‘निर्धारित निमंत्रण कार्ड' और वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर ही लागू होगी। यही आमंत्रण कार्ड केवल इन तीन स्टेशनों से वापसी यात्रा के लिए भी मान्य होंगे। यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिये ट्रेनों के अंदर नियमित रूप से घोषणायें की जायेंगी। इस तरह की यात्रा की लागत रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]