Dhirendra Shastri said Whoever has an itch should come to the

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्याम मानव ने 80 लाख रुपए की चुनौती दी, जिसे बाबा ने स्वीकार किया।
श्याम मानव ने बाबा को 10 लोगों के नाम, उनके पिता का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सटीक बताने की चुनौती दी है। साथ ही, ‘अतींद्रिय शक्ति’ की परीक्षा के लिए बंद कमरे में रखी 10 वस्तुओं की पहचान करनी होगी। दोनों परीक्षाओं में करीब 90 प्रतिशत सटीकता जरूरी रखी गई है। यह प्रक्रिया नागपुर में पत्रकारों की मौजूदगी में होगी। समिति ने कहा कि सफलता पर 80 लाख रुपए दिए जाएंगे, नहीं तब लोगों की भावनाओं का लाभ उठाना माना जाएगा।
बता दें, यह विवाद नया नहीं है। जनवरी 2023 में भी नागपुर में श्याम मानव ने 30 लाख रुपए की चुनौती दी थी। तब आरोप लगा था कि बाबा दो दिन पहले कथा छोड़कर चले गए थे, इस बाबा ने खारिज किया था।
मंगलवार को बाबा ने चुनौती स्वीकार कर कहा, “कोई भी ‘खुजली’ हो, दरबार लगना है, आ जाइए। हमारे पास जो विद्या होगी और जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतिकरण करने को तैयार है। हम जादूगर नहीं हैं। हमें जो ईश्वर प्रेरणा देगा, हम उसी के अनुसार लोगों का मार्गदर्शन करने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]