Exit polls of five states show TMC ahead in Bengal

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है. जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है।
असम में भाजपा को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जिससे वह लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। कांग्रेस गठबंधन को यहां सीमित सफलता मिलने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 190 से 210 सीटों के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा 70 से 90 सीटों पर सिमट सकती है।
तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र काज़हगम (डीएमके) गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र काज़हगम (अन्ना डीएमके ) गठबंधन को 80 से 100 सीटों के बीच सिमट सकती है.
केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीऍफ़ ) को 75 से 85 सीटें और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ ) को 55 से 65 सीटें मिलने की संभावना सर्वे में जताई गई है।
पुडुचेरी में त्रिकोणीय मुकाबला है.जहां भाजपा गठबंधन को 12 से 16 सीटें, डीएमके गठबंधन को 8 से 12 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल में दो राज्यों आसम में भाजपा को तथा पश्चिम बंगाल में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. तीन राज्यों में कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। अंतिम परिणाम मतगणना के बाद ही तय होंगे। यह सभी एग्जिट पोल के परिणाम का रुझान है जो मतगणना के बाद बदल भी सकता है।

×
Date : 30 April 2026 Posted By : EDITOR
पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]