धोनी ने एक घोड़ा खरीदा है - Update Now News

धोनी ने एक घोड़ा खरीदा है

रांची| पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़े कुत्तों से प्यार है और यह बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है। लेकिन अब धोनी ने रांची के बाहरी इलाके में अपने सात एकड़ के फार्महाउस पर पहुंचने के तुरंत बाद एक काले रंग का एक घोड़ा खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी दिल्ली से रांची पहुंचे हैं, जहां वह बायो बबल में कोविड-19 मामले सामने आने और आईपीएल के स्थगित होने के बाद रूके हुए थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर चेतक का वीडियो शेयर किया है। साक्षी ने लिखा, ” चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्यवहार किया। आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं। चेन्नई टीम के धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास काले रंग क घोड़ा है। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी काले रंग का घोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल […]