भारतीय निशानेबाज जून में जागरेब विश्व कप में भाग लेंगे - Update Now News

भारतीय निशानेबाज जून में जागरेब विश्व कप में भाग लेंगे

नई दिल्ली| ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय निशानेबाजों को 11 मई से क्रोएशिया की राजधानी जागरेब में ट्रेनिंग करनी है और इसके साथ ही वे 22 जून से होने वाले विश्व कप में भी हिस्सा लेंगे। इंटरनेशन स्पोर्ट शूटिंग फेडरेशन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि क्रोएशिया टोक्यो ओलंपिक से पहले अंतिम विश्व कप की मेजबानी करेगा। 13 सदस्यीय भारतीय टीम इसके साथ ही 20 मई से क्रोएशिया में होने वाले यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगी। यूरोपियन चैंपियनशिप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट होंगे। भारतीय शूटिंग कोच ने कहा, “चूंकि क्रोएिशया विश्व कप में राइफल पिस्टल और शॉटगन में व्यक्तिगत और मिक्सड टीम इवेंट होने हैं, ऐसे में यह ओलंपिक की तैयारियों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे पहले, अजरबैजान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले महीने ही 22 जून से होने वाले बाकू विश्व कप को रद्द कर दिया गया था। भारत ने दो स्कीट सहित 15 ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। संभावितों के लिए राष्ट्रीय शिविर डॉ कर्णी सिंह शूटिग रेंज में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित किया गया था।

×
Date : 08 May 2021 Posted By : EDITOR
भारतीय निशानेबाज जून में जागरेब विश्व कप में भाग लेंगे
News Image

नई दिल्ली| ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय निशानेबाजों को 11 मई से क्रोएशिया की राजधानी जागरेब में ट्रेनिंग करनी है और इसके साथ ही वे 22 जून से होने वाले विश्व कप में भी हिस्सा लेंगे। इंटरनेशन स्पोर्ट शूटिंग फेडरेशन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि क्रोएशिया टोक्यो ओलंपिक से पहले अंतिम विश्व कप की मेजबानी करेगा। 13 सदस्यीय भारतीय टीम इसके साथ ही 20 मई से क्रोएशिया में होने वाले यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगी। यूरोपियन चैंपियनशिप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट होंगे। भारतीय शूटिंग कोच ने कहा, "चूंकि क्रोएिशया विश्व कप में राइफल पिस्टल और शॉटगन में व्यक्तिगत और मिक्सड टीम इवेंट होने हैं, ऐसे में यह ओलंपिक की तैयारियों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे पहले, अजरबैजान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले महीने ही 22 जून से होने वाले बाकू विश्व कप को रद्द कर दिया गया था। भारत ने दो स्कीट सहित 15 ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। संभावितों के लिए राष्ट्रीय शिविर डॉ कर्णी सिंह शूटिग रेंज में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]