Digvijay Singh's statement- We made you win in the first election

दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया

दिग्विजयसिंह का बयान- आप को पहले चुनाव में हमने जिताया

इंदौर में बोले- धार्मिक शहरों में शराबबंदी के साथ स्मैक, जुआ-सट्टा भी बंद करें

इंदौर । 27 जनवरी को महू (इंदौर) आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने की तैयारियों से पहले शुक्रवार को मप्र के पूर्व सीएम इंदौर आए। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सिखाता है कि पिछड़ों को आगे लाओ और सभी धर्मों का सम्मान करो। लेकिन आरएसएस वाले इससे हटकर नफरत का माहौल कायम करते हैं।
दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है। यहां खड़गे, राहुल और प्रियंका तीनों संबोधित करेंगे। इससे पहले दिग्विजयसिंह पिपलियाहाना स्थित उस जगह पहुंचे जहां से संत रविदास और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाई गई हैं।
दिग्विजयसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस जगह पर मूर्तियां लगी थीं, वहां मैं आज शुक्रवार सुबह गया था। वहां मंदिर-आश्रम भी है, दुकानें भी हैं, लेकिन उन्हें नहीं हटाया। वहां दुकानों पर केवल नोटिस चस्पा किए गए हैं। निगम और प्रशासन ने केवल दोनों प्रतिमाएं ही हटाईं।
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि सरकारी जमीन है तो उसे पूरी तरह से मुक्त कराया जाना चाहिए। इससे पहले दिग्विजयसिंह ने ट्वीट कर प्रतिमाएं हटाए जाने का विरोध किया था। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर साठगांठ करके प्रतिमाएं हटाने का आरोप लगाया। कहा कि इसका अनावरण भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया था पर प्रतिमाएं हटाने पर हार्डिया सहित किसी भी भाजपा नेता ने विरोध नहीं जताया। प्रशासन और निगम ने बिना नोटिस के ही दोनों की प्रतिमाएं इंदौर के विधानसभा-5 स्थित आरई-2 से हटाया है।
मीडिया से चर्चा में यह भी कहा पूर्व सीएम ने
धार्मिक शहरों में शराब बंदी पर – इन शहरों से जुआ, सट्टा और स्मैक पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए।
भाजपा पार्षद विवाद पर – दोनों ही पार्षद भाजपा के हैं, ये उनका अंदरुनी मामला है। जिसने पीटा उसके आका मजबूत होंगे और जो पिटाया उसके आका कमजोर होंगे।
जीतू पटवारी के कांग्रेस में कैंसर वाले बयान पर – जीतू पटवारी ने जो कहा सोच समझकर कहा होगा।
यूनियन कार्बाइड के कचरे पर – यूका कचरे को वहीं खत्म कर देना चाहिए। मुझे कोई बता रहा था वहां कोई बिल्डर रुचि ले रहा है, उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं।
दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर – ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की।
कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर – विपक्ष की राजनीति अलग ढंग से की जाती है। जिन लोगों को धंधा करना है ठेके नहीं लेने हैं, वे विपक्ष की राजनीति कर सकते हैं क्या? जिन लोगों को लगा कि सत्ता हमारी नहीं है वे चले गए।
परिवहन बाबू सौरभ शर्मा को लेकर – सौरभ को लोकायुक्त, ईडी, आईटी सब ढूंढ रहे हैं। ये नमूना है भाजपा की मॉडल आॅफ गवर्नेंस का। सरकारी कर्मचारी-अफसरों को लगता है कि कांग्रेस की सरकार आ जाएगी तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए सभी के सभी बेईमान-भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के पेड कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पुलिस, रेवेन्यू सभी विभागों के अधिकारी भाजपा के लिए काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को दी विकास की अनेक सौगातें

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर को दी विकास की अनेक सौगातें भूमिगत होगा मेट्रो का प्रमुख हिस्सा-राज्य सरकार देगी 800–900 करोड़ रुपए इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को ब्रिलियेंट कन्वेशन सेंटर में इंदौर के विकास को नई गति देने के लिये महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री […]

Madhya Pradesh : इंदौर विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समीक्षा

Madhya Pradesh : इंदौर विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समीक्षा मेट्रोपॉलिटन सिटी, ट्रैफिक सुधार और बड़े शहरी प्रोजेक्ट्स पर समीक्षा बैठक मेट्रो रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा, नाइट लाइफ पॉलिसी के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर जोर इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में शहर के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर […]