जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे रहेगी लंबी छुट्टी - Update Now News

जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे रहेगी लंबी छुट्टी

नई दिल्ली। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी कामकाज है तो इस सप्ताह शुक्रवार तक अवश्य निपटा लें, क्योंकि आगे 27 मार्च से लेकर अगले महीने चार अप्रैल तक सिर्फ दो दिन बैंक खुलेंगे उसमें भी ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 28 मार्च को रविवार है और 29 मार्च को होली की छुट्टी। इसके बाद वित्तवर्ष के आखिर में 30 मार्च और 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी होने के कारण आपका काम नहीं हो सकेगा। फिर 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश है। तीन अप्रैल को शनिवार है, लेकिन पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]