जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे रहेगी लंबी छुट्टी - Update Now News

जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे रहेगी लंबी छुट्टी

नई दिल्ली। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी कामकाज है तो इस सप्ताह शुक्रवार तक अवश्य निपटा लें, क्योंकि आगे 27 मार्च से लेकर अगले महीने चार अप्रैल तक सिर्फ दो दिन बैंक खुलेंगे उसमें भी ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 28 मार्च को रविवार है और 29 मार्च को होली की छुट्टी। इसके बाद वित्तवर्ष के आखिर में 30 मार्च और 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी होने के कारण आपका काम नहीं हो सकेगा। फिर 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश है। तीन अप्रैल को शनिवार है, लेकिन पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

×
Date : 25 March 2021 Posted By : EDITOR
जल्द निपटाएं बैंकों से जुड़ा कामकाज, आगे रहेगी लंबी छुट्टी
News Image

नई दिल्ली। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी कामकाज है तो इस सप्ताह शुक्रवार तक अवश्य निपटा लें, क्योंकि आगे 27 मार्च से लेकर अगले महीने चार अप्रैल तक सिर्फ दो दिन बैंक खुलेंगे उसमें भी ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 28 मार्च को रविवार है और 29 मार्च को होली की छुट्टी। इसके बाद वित्तवर्ष के आखिर में 30 मार्च और 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन ग्राहक सेवा से जुड़ा कामकाज शायद नहीं हो पाएगा। इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी होने के कारण आपका काम नहीं हो सकेगा। फिर 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश है। तीन अप्रैल को शनिवार है, लेकिन पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सीएनएच ने उत्तर प्रदेश में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की भूमिका होगी और मजबूत

📰 Generate e-Paper Clip सीएनएच ने उत्तर प्रदेश में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की भूमिका होगी और मजबूत उत्तर प्रदेश के यीडा (YEIDA) में 100 एकड़ में बनने वाला यह प्लांट घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए ट्रैक्टर और इंजन बनाएगा, जिससे देश […]

EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

📰 Generate e-Paper Clip EICMA 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी ने यूरोप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई · मिलान में यूरोपीय ग्राहकों, डीलर्स और मीडिया के सामने चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल TVS Orbiter, TVS M1-S, TVS X और TVS RTR 125 पेश किए। · समर्पित इंजीनियरिंग सुविधाएं, मजबूत रिटेल नेटवर्क और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के […]