मॉस्को पर ड्रोन हमला, पुतिन के आवास के पास हुए धमाके - Update Now News

मॉस्को पर ड्रोन हमला, पुतिन के आवास के पास हुए धमाके

 

लंदन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कीव पर लगातार हमलों के कुछ ही घंटों बाद मॉस्को पर मंगलवार सुबह यूक्रेन के संदिग्ध कामीकेज ड्रोन से हमला किया गया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को के वेल्थी उपनगरों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में रूबेलोवका का एलीट जिला भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसोवो गांव के पास एक ड्रोन विस्फोट के बाद आसमान में धूल के गुबार देखे गए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, विस्फोट पुतिन के आधिकारिक आवास नोवो-ओगारियोवो के पास हुआ। मध्य मॉस्को से लगभग 6 मील की दूरी पर लेनिनस्की प्रॉस्पेक्ट और प्रोसोयुज्नया स्ट्रीट में भी विस्फोटक ड्रोन ने फ्लैटों के ब्लॉकों पर हमला किया, जिसमें कथित तौर पर कई लोग घायल हो गए और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध वाशिंगटन । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया […]

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]