Duleep Trophy BCCI 2024-25

Duleep Trophy: BCCI ने दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए चार टीमों का किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए चार टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार की टीमों में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज नाम जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन शामिल नहीं हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को कुछ निराशा हो सकती है। दलीप ट्रॉफी के साथ ही भारत के घरेलू सीजन में लाल गेंद क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में युवाओं और उभरती हुई प्रतिभाओं को अपने खेल को दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर 2024 से होगी, और इस टूर्नामेंट में नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए देखा जा सकेगा।
दिग्गज खिलाड़ी करेंगे अपनी चमक बिखेरने की तैयारी
भारतीय टीम के वनडे और टी20 उप-कप्तान शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी के हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इनके अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम भी दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी से रिप्लेस किया जाएगा।
नीतिश रेड्डी की वापसी पर संशय, ईशान किशन की वापसी
नीतिश कुमार रेड्डी की दलीप ट्रॉफी में भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी, क्योंकि वह चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं, लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन की इस टूर्नामेंट में वापसी हो रही है।
दलीप ट्रॉफी के लिए टीमें:
Team A
कप्तान: शुभमन गिल
मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रूव जुरैल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियान, कुलदीप यादव, अकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत
Team B
कप्तान: अभिमन्यु ईश्वरन
यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नीतिश कुमार रेड्डी*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन
Team C
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथर, उमरान मलिक, वैशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिंमाशु चौहान, मयंक मार्कंडे, आर्यन जुयाल, संदीप वॉरियर
Team D
कप्तान: श्रेयस अय्यर
अथर्व ताइडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार

×
Date : 15 August 2024 Posted By : EDITOR
Duleep Trophy: BCCI ने दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए चार टीमों का किया ऐलान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]