Abhishek Manu Singhvi Congress Rajya Sabha From Telangana

कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अब तेलंगाना से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को एक बार फिर राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस इस बार तेलंगाना से सिंघवी को राज्यसभा भेजना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने इसी साल अप्रैल में हुए राज्यसभा चुनाव में सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था मगर पार्टी विधायकों ने बगावत करते हुए क्रॉस वोटिंग कर दी जिससे सिंघवी चुनाव हार गए थे। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में काफी समय तक उथल-पुथल मची रही थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बगावत करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य करार दिया था। इसके बाद इन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए थे। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी के पक्ष में वोट दिया था बाद में ये तीनों भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। आपको बता दें कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में रिक्त हुई राज्यसभा की 12 सीटों पर 3 सितम्बर को वोटिंग होनी है। जिन प्रदेशों में चुनाव होने हैं उनमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की 2-2 सीटें हैं जबकि हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों की 1-1 सीट है।
तेलंगाना में बीआरएस नेता के. केशव राव ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार 3 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे, इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी और उसी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 14 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त निर्धारित की गई है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 और 27 अगस्त तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।

×
Date : 15 August 2024 Posted By : EDITOR
कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अब तेलंगाना से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]