madhya pradesh indore

Madhya Pradesh : प्रभारी मंत्री के समक्ष तबादलों की गूंज, विधायक जल्द सौपेंगे सूची

प्रभारी मंत्री के समक्ष तबादलों की गूंज, विधायक जल्द सौपेंगे सूची

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

इंदौर। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में गृह व जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष तबादलों का मुद्दा छाया रहा, शिवराज कैबिनेट ने कुछ दिनों के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया है, जिसके चलते कई अधिकारी व कर्मचारियों को इधर से उधर करने का रास्ता साफ हो सका है, बैठक में गौरव रणदिवे, राजेश सोनकर, मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, पुष्यमित्र भार्गव, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, निशान्त खरे आदि मौजूद थे।
सूत्र बताते है जिले से जिले में होने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के ट्रांसफर संबंध में प्रभारी मंत्री ने विधायक व कोर ग्रुप के सदस्यों से कहा है कि वे अपनी सूची जल्द ही सौंप दे, जिससे की जल्द ही इन पर निर्णय लिया जा सके, बताते है कुछ अधिकारियों को लेकर उनके समक्ष शिकायतें भी आई है, नगर व ग्रामीण अध्यक्ष को विधायक सूची सौंपेंगे, और फिर वे इसे प्रभारी मंत्री को देंगे, भाजपा के नए संभागीय कार्यालय को लेकर भी चर्चा हुई, छोटा बांगड़दा में सुपर कॉरिडोर के पास इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है, इसके लिए एक चार सदस्यीय कमेटी भी गठित है, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट से संगठन को अवगत करा दिया है, प्रभारी मंत्री ने इस पर भी जल्द ही निर्णय की बात कही है, इसको लेकर उनकी संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से भी चर्चा होनी है, बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल के अंतर्गत कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें अभी तक के कामों पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए घर-घर अभियान में अधिकतम लोगों से संपर्क करने की बात कही, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री इंदौर से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हजार रुपए की दूसरी किस्त हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे, इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम स्थल का चयन किया जाएगा, प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्थान ऐसा हो जो सभी के लिए सुविधाजनक रहे, और बारिश को ध्यान में रख व्यवस्था की जाए, बैठक में नगर निगम की झोन समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई, जल्द ही अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी, और इनके संख्या भी 19 से बढ़कर 22 की जाएगी।

×
Date : 30 June 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : प्रभारी मंत्री के समक्ष तबादलों की गूंज, विधायक जल्द सौपेंगे सूची
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]