Elon Musk becomes the new owner of Twitter

@Twitter के नए मालिक बने Elon Musk (एलन मस्क)

 

@Twitter के नए मालिक बने Elon Musk (एलन मस्क)

UNN- Elon Musk (एलन मस्क) अब ट्विटर इंक के नए मालिक हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी बोर्ड ने एलन मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर की पेशकश को मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि 43 अरब डॉलर यानी करीब 3200 अरब रु में सौदा हुआ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बोर्ड ने मस्क के 54.20 डॉलर के ‘सर्वश्रेष्ठ और अंतिम’ प्रस्ताव के साथ जाने को मंजूरी दे दी है। एलन मस्क ने मूल रूप से 54.20 डॉलर की पेशकश सोशल मीडिया कंपनी को खरीदने के लिए की थी। तब मस्क ने इस पेशकश को ‘सर्वश्रेष्ठ और अंतिम’ कहा था। इस डील के सार्वजनिक होने से पहले ही मस्क ने ट्वीट करके माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के संकेत दे दिए थे। मस्क ने लिखा था- उम्मीद है कि मेरे सबसे तीखे आलोचक ट्विटर पर बने रहेंगे। यही फ्री स्पीच के असल मायने हैं।
ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी। बता दें कि आज उसके बोर्ड ने ट्विटर शेयरधारकों से लेनदेन की सिफारिश करने के लिए मुलाकात की है। इससे पहले यह संभवना भी जताई जा रही थी कि कहीं यह सौदा आखिरी मिनट में टूट न जाए।

ट्विटर के टॉप 5 हिस्सेदार
एलन मस्क : 9.2%
वैनगार्ड ग्रुप : 8.8%
मॉर्गन स्टेनली: 8.4%
ब्लैक रॉक : 6.5%
स्टेट स्ट्रीट कॉर्प : 4.5 %
संस्थापक जैक डॉर्सी : 2.3%

 

 

 

×
Date : 26 April 2022 Posted By : EDITOR
@Twitter के नए मालिक बने Elon Musk (एलन मस्क)
News Image

 

@Twitter के नए मालिक बने Elon Musk (एलन मस्क)

UNN- Elon Musk (एलन मस्क) अब ट्विटर इंक के नए मालिक हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी बोर्ड ने एलन मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर की पेशकश को मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि 43 अरब डॉलर यानी करीब 3200 अरब रु में सौदा हुआ है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बोर्ड ने मस्क के 54.20 डॉलर के 'सर्वश्रेष्ठ और अंतिम' प्रस्ताव के साथ जाने को मंजूरी दे दी है। एलन मस्क ने मूल रूप से 54.20 डॉलर की पेशकश सोशल मीडिया कंपनी को खरीदने के लिए की थी। तब मस्क ने इस पेशकश को 'सर्वश्रेष्ठ और अंतिम' कहा था। इस डील के सार्वजनिक होने से पहले ही मस्क ने ट्वीट करके माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के संकेत दे दिए थे। मस्क ने लिखा था- उम्मीद है कि मेरे सबसे तीखे आलोचक ट्विटर पर बने रहेंगे। यही फ्री स्पीच के असल मायने हैं।
ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी। बता दें कि आज उसके बोर्ड ने ट्विटर शेयरधारकों से लेनदेन की सिफारिश करने के लिए मुलाकात की है। इससे पहले यह संभवना भी जताई जा रही थी कि कहीं यह सौदा आखिरी मिनट में टूट न जाए।

ट्विटर के टॉप 5 हिस्सेदार
एलन मस्क : 9.2%
वैनगार्ड ग्रुप : 8.8%
मॉर्गन स्टेनली: 8.4%
ब्लैक रॉक : 6.5%
स्टेट स्ट्रीट कॉर्प : 4.5 %
संस्थापक जैक डॉर्सी : 2.3%

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]