emperor ashoka birth anniversary celebration a historic event

सम्राट अशोक की जयंती समारोह: एक ऐतिहासिक आयोजन -: श्रीनाथ सिंह बौद्ध.

सम्राट अशोक की जयंती समारोह: एक ऐतिहासिक आयोजन -: श्रीनाथ सिंह बौद्ध.

पटना – सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह का आयोजन आज गौतम बुद्ध बिहार, दरोगा प्रसाद राय पथ, पटना-1 में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई बड़े नेता लोग मौजूद थे, जिनमें बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और भारतीय जनता पार्टी के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा , ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा और अजित ललन भी शामिल थे।
श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इस अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि सम्राट अशोक एक महान शासक थे, जिन्होंने अपने बाहुबल से सम्पूर्ण एशिया को एक सूत्र में पीरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया था।
इस समारोह में उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक की जयंती को एक ऐतिहासिक अवसर बताया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित अपनी तरह का एक अनूठा ग्राहक सम्मेलन – ‘सुंदरम सर्कल’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित अपनी तरह का एक अनूठा ग्राहक सम्मेलन – ‘सुंदरम सर्कल’ गुरुग्राम — आज के युग में जब ज़्यादातर मुलाकातें डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर होने लगी हैं, ऐसे में सुंदरम फ़ाइनेंस ने गुरुग्राम में अपनी तरह का एक अनोखा ग्राहक सम्मेलन – सुंदरम सर्कल – […]

M|O|C Cancer Care celebrates the unwavering spirit of cancer survivors with their patient initiative “Vijeta”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱M|O|C Cancer Care celebrates the unwavering spirit of cancer survivors with their patient initiative “Vijeta” Vijeta is M|O|C Cancer Care’s effort to bridge a Critical Gap in Cancer Care- Survivorship, Community and the Power of Advocacy Mumbai: In a moving celebration of courage, resilience and hope, over 250 cancer survivors […]