Employment fair in Indore on June 2

इंदौर में रोजगार मेला दो जून को

इंदौर में रोजगार मेला दो जून को

निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

इन्दौर – राज्य निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिये इंदौर जिले में लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे है। इसी सिलसिले में आगामी 02 जून 2025, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंदानगर, इंदौर में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को नौकरी मिलेगी। यह संयुक्त रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि रोजगार मेले में बालाजी वेपर्स, रूपरंग स्टोर्स, श्याम टाटा मोटर्स, शैफाली बिजनेस, मेडपप्स, बी-एबल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियाँ लगभग 500 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक चयन करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लेकर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के ऐसे युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा या तकनीकी योग्यता (जैसे आईटीआई) प्राप्त की हो। आवेदकों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु ऋण प्रक्रिया की जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडेटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ साथ लेकर आएं।

×
Date : 27 May 2025 Posted By : EDITOR
इंदौर में रोजगार मेला दो जून को
News Image

इंदौर में रोजगार मेला दो जून को

निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

इन्दौर - राज्य निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिये इंदौर जिले में लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे है। इसी सिलसिले में आगामी 02 जून 2025, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंदानगर, इंदौर में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को नौकरी मिलेगी। यह संयुक्त रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि रोजगार मेले में बालाजी वेपर्स, रूपरंग स्टोर्स, श्याम टाटा मोटर्स, शैफाली बिजनेस, मेडपप्स, बी-एबल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियाँ लगभग 500 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक चयन करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का साक्षात्कार लेकर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के ऐसे युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा या तकनीकी योग्यता (जैसे आईटीआई) प्राप्त की हो। आवेदकों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु ऋण प्रक्रिया की जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडेटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ साथ लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]