Experts will gather in Indore to discuss the future of wheat industry

Madhya Pradesh : गेहूं उद्योग के भविष्य पर मंथन करने इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ

· आज से शुरू होगी दो दिवसीय WPPS CEO कॉन्क्लेव 2025

· भारत गेहूं उद्योग में बना वैश्विक सहयोग और नवाचार का केंद्र

· कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप सहित भारत के 20 राज्यों से 200+ प्रतिनिधियों की भागीदारी

· सतत उत्पादन, वैश्विक व्यापार रणनीति, तकनीकी नवाचार और महिला नेतृत्व पर केंद्रित संवाद

· नीति-निर्माताओं, कॉर्पोरेट प्रमुखों और विशेषज्ञों के साथ गेहूं मूल्य श्रृंखला पर रणनीतिक चर्चा

इंदौर : व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (WPPS) की दो दिवसीय सीईओ कॉन्क्लेव 24–25 अप्रैल को इंदौर मैरियट होटल में आज से शुरू होगी। आज के उद्घाटन सत्र में नीति-निर्माताओं, कॉर्पोरेट प्रमुखों, खाद्य तकनीकी विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। मंच पर क्लाइमेट फ्रेंडली फार्मिंग, ग्लोबल ट्रेड, तकनीकी नवाचार, महिला नेतृत्व और सप्लाई चेन जैसे विषयों पर चर्चा होगी, जिससे भारत में गेहूं मूल्य श्रृंखला की रणनीतिक दिशा तय होगी।
यह कॉन्क्लेव भारत का सबसे प्रभावशाली मंच बनेगा जो गेहूं और खाद्य उद्योग के भविष्य को आकार देगा। दो दिवसीय सम्मेलन में 200+ प्रतिनिधि भाग लेंगे। विषयगत सत्रों की शुरुआत ‘सतत गेहूं उत्पादन’ से होगी, जिसमें क्लाइमेट फ्लेक्सिबिलिटी, मृदा स्वास्थ्य और उत्पादकता पर चर्चा होगी। इसके बाद ‘बाजार की गतिशीलता और आर्थिक रणनीति’ सत्र में वैश्विक व्यापार और नीतिगत दृष्टिकोण पर फोकस किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आईटीसी लिमिटेड (फूड्स डिवीजन) के कार्यकारी उपाध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी करेंगे। स्वागत भाषण रोलर फ्लौर मिल्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा और थीम भाषण WPPS के अध्यक्ष अजय गोयल द्वारा दिया जाएगा।
यह मंच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के अनुभवों और दृष्टिकोणों से समृद्ध होगा। सत्र के दौरान सीरियल्स कनाडा के सीईओ डीन डायस वर्चुअली जुड़ेंगे। पतंजलि फूड्स लिमिटेड के सीईओ संजीव अस्थाना, ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वरिष्ठ व्यापार एवं निवेश आयुक्त जॉन साउथवेल, डेलॉइट इंडिया के पार्टनर अविनाश चंदानी और भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रीत पाल सिंह प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

×
Date : 23 April 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : गेहूं उद्योग के भविष्य पर मंथन करने इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़

📰 Generate e-Paper Clip भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़ पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, शिवपुरी को ₹221.22 करोड़ के 121 विकास कार्यों की सौगात; पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री स्वामित्व रजिस्ट्री योजना ने पार किया 20 लाख रजिस्ट्रियों का आँकड़ा

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री स्वामित्व रजिस्ट्री योजना ने पार किया 20 लाख रजिस्ट्रियों का आँकड़ा ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का कानूनी दस्तावेज, बैंक ऋण एवं वित्तीय अवसरों का मार्ग होगा प्रशस्त; लगभग ₹8,000 करोड़ का पंजीयन व्यय राज्य सरकार वहन कर रही है देवास: जनविश्वास अभियान के तहत प्रमुख राजस्व आयुक्त […]