Terror Attack in Pahalgam India Suspends Indus Waters

Terror Attack in Pahalgam : सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, कहा- 48 घंटे में देश छोड़ें

Terror Attack in Pahalgam : सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, कहा- 48 घंटे में देश छोड़ें

Terror Attack in Pahalgam : India Suspends Indus Waters Treaty, Shuts Attari Border In Strong Response To Pakistan

पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS ) ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को कठोर कदम उठाते हुए हुए सिंधु जल संधि को स्थगित करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द समेत कई निर्णय लिए। सीसीएस की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फैसलों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती है, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन बंद नहीं कर देता। मिस्री ने बताया कि अटारी एकीकृत जांच चौकी को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया गया है। उनके अनुसार, यह फैसला भी किया गया है कि पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित (पर्सोना नॉन ग्राटा) घोषित किया गया है।
उनसे एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। सरकार ने यह भी तय किया है कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को वापस बुलाया जाएगा। सीसीएस ने फैसला किया, ‘‘पाकिस्तानी नागरिकों को दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीज़ा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत वर्तमान में यहां मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले..

1. भारत ने सिंधु समझौता स्थगित किया2. भारत ने आटरी बार्डर को बंद कर दिया है
3. पाक नागरिकों को सार्क वीजा नहीं
4. पाक नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश
5. सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]