pahalgam terror attack karnataka man last video viral

pahalgam terror attack : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स का आखिरी वीडियो वायरल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स का आखिरी वीडियो वायरल

पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में कश्मीर के सभी प्राइवेट स्कूल आज (बुधवार, 23 अप्रैल 2025) बंद रहेंगे

सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना हुए PM नरेंद्र मोदी

पहलगाम हमले पर बॉलीवुड में गुस्सा और गम, अक्षय-संजय ने बताई हैवानियत, अनुपम के छलके आंसू

मंजूनाथ का आखिरी वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में कर्नाटक के मंजूनाथ की मौत की खबर सामने आई है। हमले से पहले उनका शिकारा राइड का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। मंजूनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने हमले से कुछ समय पहले श्रीनगर में शिकारा राइड के दौरान रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ नाव में बैठे बेहद खुश नजर आ रहे हैं और यात्रा के अनुभव के साथ-साथ ट्रैवल एजेंसी और गाइड की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की आतंकियों की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी, इस कृत्य का आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा।’

नई दिल्ली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 27 लोगों की मौत के बाद भारत में जबरदस्त गुस्सा बड़ा हुआ है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा छोटा कर दिया है. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सऊदी अबर की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी शामिल नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि PM मोदी आज रात ही दिल्ली वापस लौट रहे हैं. आधिकारिक रूप से पीएम मोदी का बुधवार की रात लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वो बुधवार सुबह (आज)  दिल्ली पहुंच जाएंगे.
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के भारत लौटते ही बुधवार सुबह कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक हो सकती है. इस बैठक में तय होगा कि आखिर आगे क्या करना है.इसके बाद सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक हो सकती है.
बुधवार सुबह पहलगाम जाएंगे अमित शाह
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग की. इसके बाद वो तत्काल श्रीनगर के लिए रवाना हो गए. श्रीनगर पहुंचते ही शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की. माना जा रहा है कि शाह बुधवार सुबह घटनास्थल पर जाएंगे और मौका मुआयना करेंगे. इस दौरान वो घटना में घायलों से भी मिल सकते हैं.
आतंकी हमले की अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों ने निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है. आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है. हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है. हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं.

×
Date : 23 April 2025 Posted By : EDITOR
pahalgam terror attack : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शख्स का आखिरी वीडियो वायरल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]