Fadnavis became CM of Maharashtra for the third time

Maharashtra CM: Devendra Fadnavis – फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के सीएम

फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के सीएम

मोदी और शाह की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

शिंदे और पवार ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

मुंबई । मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी, शाह और नड्डा की मौजूदगी में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही अजित पवार ओर एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है।
मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां, केंद्रीय मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
उद्योगपति और सेलेब्रिटी भी पहुंचे
महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के साथ ही फिल्मी दुनियां की हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें वॉलिबुड के किंग खान शाहरुख खान, दबंग हीरो सलमान खान और संजय दत्त के साथ ही दुनियां के मशहूर क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर जैसी तमाम हस्तियां मौजूद रहीं हैं।
आजाद मैदान में सजे तीन मंच
मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच सजाए गए थे। इनमें से पहला मंच मुख्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाया गया था जबकि दूसरा मंच धार्मिक गुरुओं के लिए था और तीसरा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया था।

×
Date : 05 December 2024 Posted By : EDITOR
Maharashtra CM: Devendra Fadnavis – फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के सीएम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]