मेरे साईं फेम एक्टर तुषार दलवी ने कहा, ‘परिवार किसी के भी जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होता है’ - Update Now News

मेरे साईं फेम एक्टर तुषार दलवी ने कहा, ‘परिवार किसी के भी जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होता है’

 

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लंबे समय से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मेरे साईं ने दर्शकों को अपनी प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश वाली कहानियों से मोहित कर रखा है। इसी यात्रा को जारी रखते हुए शो के अपकमिंग ट्रैक में पति द्वारा त्यागी हुई महिला चंद्रा की कहानी दिखाई जाएगी और दिखाया जाएगा कि किस तरह वह साईं पर भरोसा करते हुए अपनी बाधाएं पार कर लेगी। इस एपिसोड में मशहूर मराठी एक्ट्रेस भार्गवी चिरमुले साईं की बहन चंद्रा बोरकर का किरदार निभाती नजर आएंगे। यह कहानी दर्शकों को यह विचार करने पर मजबूर कर देगी कि हर किसी के जीवन में परिवार की क्या अहमियत है इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए साईं बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर तुषार दलवी ने कहा, ‘चाहे कितनी भी खराब स्थिति हो या फिर इंसान का कुछ भी उद्देश्य हो, उसे हर हाल में अपने परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए। परिवार किसी के भी जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होता है और अगर इसके सभी सदस्य आपस में जुड़े रहें तो यह आपको सब कुछ हासिल करने में मदद करता है। आगे उन्होंने कहा, ‘ मेरे साईं का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों को यह समझने में मदद करेगा कि परिवार की अहमियत क्या है और इसे हमेशा सबसे ऊपर क्यों रखना चाहिए। जीवन में आत्म ज्ञान पाने के लिए भी पहले परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना होता है।’ चंद्रा बोरकर की कहानी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘मेरे साईं’ में शाम 7:00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Saqib Saleem Reveals Sustaining an Injury while Shooting High-Octane Action Sequence for Kaptaan

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Saqib Saleem Reveals Sustaining an Injury while Shooting High-Octane Action Sequence for Kaptaan Mumbai: Saqib Saleem has ignited the screens with his latest explosive release, Kaptaan, a high-stakes action thriller streaming on Amazon MX Player. Recently, the actor opened up about the physical challenges he faced while shooting intense action […]

गायिका सावनी रवींद्रचा नवा प्रवास सुरु !

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गायिका सावनी रवींद्रचा नवा प्रवास सुरु ! ‘सावनी रेकॉर्डझ्’ या म्युझिक लेबलची घोषणा ‘मुजरा शिवबाला’हे पहिले गाणे प्रदर्शित Mumbai: मराठी संगीतविश्वात आपल्या मधुर, भावस्पर्शी आणि ताकदीच्या आवाजाने वेगळी ओळख निर्माण करणारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेती पार्श्वगायिका सावनी रवींद्र आता एका नव्या भूमिकेतून संगीतप्रेमींसमोर आली आहे. तिच्या आवाजातील गोडवा, अभिव्यक्तीची ताकद आणि […]