FIH Hockey World Cup 2026: India's hopes rest on young stars

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: युवा सितारों पर टिकी भारत की उम्मीदें

UNN: एफआईएच हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारत ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरों को भी मौका दिया है। गोलकीपर मोहित एचएस, डिफेंडर यशदीप सिवाच और मिडफील्डर राजिंदर सिंह व आदित्य अर्जुन लालगे से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। इन खिलाड़ियों ने हाल के प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है और अब विश्व मंच पर खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं। 23 वर्षीय मिडफील्डर आदित्य अर्जुन लालगे ने कहा कि वर्ल्ड कप में खेलना उनका बचपन का सपना रहा है और अब उनका पूरा ध्यान टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर है। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों और कोचों का लगातार मार्गदर्शन उन्हें आत्मविश्वास देता है और पूरी टीम एक ही लक्ष्य के साथ मेहनत कर रही है। मिडफील्डर राजिंदर सिंह ने टीम की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे का पूरा साथ देते हैं और कोई गलती होने पर साथी खिलाड़ी तुरंत मदद के लिए तैयार रहता है। यही टीम स्पिरिट भारत को मजबूत बनाती है। भारत को वर्ल्ड कप में पूल डी में रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम की नजरें 51 साल बाद हॉकी विश्व कप खिताब जीतने पर होंगी।

×
Date : 26 July 2026 Posted By : EDITOR
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: युवा सितारों पर टिकी भारत की उम्मीदें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]