Indore Auto-rickshaw driver killed after being lifted by an

हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी! ऑटो चालक को सूंड में उठाकर पटका, कुचलने से मौत

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना! एक ऑटो चालक को हाथी ने सूंड में उठाकर पटक दिया और फिर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गई। पूरी घटना CCTV में कैद है। पुलिस ने महावत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हाथी ने ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचल दिया। हाथी के हमले के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुड़ खिला रहे आटो चालक को भड़के हाथी ने सूंड में लपेटकर पैर से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है। घटना शनिवार शाम 4.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय रिक्शा चालक विजय होल्कर के रूप में हुई है, जो ई सेक्टर राजनगर पुलिस चौकी के पास रहते हैं। जानकारी के अनुसार जैन समाज के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल कुछ साधु उज्जैन से हाथी लेकर इंदौर आए थे। महावत हाथी लेकर भीख मांगने राजनगर पहुंचे। इसी दौरान विजय हाथी को गुड़ खिलाने लगा, तभी वह भड़क गया और विजय को सूंड में लपेटकर पटक दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पैर रख दिया। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाथी का महावत गिरफ्तार
गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन विजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें महाराजा यशवंतराव अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद विजय की मौत हो गई। विजय की मौत घटना के लगभग तीन घंटे बाद हुई। चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर हाथी पूरी तरह से बेकाबू होता तो कई लोगों की मौत हो सकती थी और पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता।

×
Date : 26 July 2026 Posted By : EDITOR
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी! ऑटो चालक को सूंड में उठाकर पटका, कुचलने से मौत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]