Firing in Imphal East and Kangpokli districts of Manipur

मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकली जिलों में गोलीबारी, कुकी और मैतेई समुदाय के बीच फिर हिंसा

मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकली जिलों में गोलीबारी, कुकी और मैतेई समुदाय के बीच फिर हिंसा

इंफाल । मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकली जिलों में गोलीबारी हुई है। लोगों के मुताबिक मोर्टर भी दागे जा रहे हैं। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच फिर हिंसा शुरू हुई है। दोनों जिलों के कई इलाकों में 24 दिसंबर से जारी गोलीबारी की घटना ने बड़ा रूप लिया। इन जिलों के यिंगांगपोकपी, थमनापोकपी, थंबापोकपी, सबुंगखोक खुनौ, शांति खोंगबल सहित दूसरे इलाकों में दहशत है। यिंगंगपोकपी में ग्रामीणों ने अधिकारियों से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है। गोलीबारी की घटनाओं में फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा था कि उन्होंने सुरक्षा सलाहकार और मणिपुर के डीजीपी को इंफाल पूर्वी जिले में सुरक्षा और मजबूत करने का निर्देश दिया है। सुरक्षाबल उग्रवादियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। 25 दिसंबर को सीएम ने कहा था कि मणिपुर को तत्काल शांति की जरूरत है। दोनों समुदायों (कुकी-मैतेई) आपसी समझ बनाएं। हम किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। सीएम बिरेन सिंह ने कहा था कि मणिपुर को तत्काल शांति की जरूरत है। दोनों समुदायों (कुकी-मैतेई) आपसी समझ बनाएं। बीजेपी ही मणिपुर को बचा सकती है, क्योंकि वे एक साथ रहने के विचार में विश्वास करती है। उन्होंने कहा था कि आज मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसके कई कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल बैंकॉक। थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 27 लोगों की […]

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]