First images Amarnath Yatra Baba Barfani emerge 6-7 Shivlin

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आईं, 6-7 फीट का शिवलिंग

तस्वीर ने लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया

श्रीनगर । पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच, बाबा बर्फानी के हिमलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, सामने आई तस्वीर ने लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया है। इन तस्वीरों में बाबा बर्फानी का प्राकृतिक शिवलिंग 6 से 7 फीट का आकार ले चुका है। यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिमलिंग के दर्शन के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर पहुंचते हैं। यह न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि प्रकृति के अद्भुत दृश्यों और आत्मिक शांति की भी खोज है।
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरु होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन मौके पर संपन्न होगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि, यात्रा मार्ग पर अभी भी कई स्थानों पर 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है, लेकिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। बीआरओ दोनों पारंपरिक रास्तों को बहाल करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है, ताकि जोखिम भरे रास्तों को सुरक्षित बना सके। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक बालटाल-सोनमर्ग और नुनवान-पहलगाम दोनों मार्ग पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर दिए जाएंगे।
बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हुए थे। 5 से 30 लोगों के बड़े समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण बुधवार को बंद हो गए हैं। हालांकि, अकेले या छोटे समूह में यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालु स्लॉट खाली रहने तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की निर्धारित शाखाओं के माध्यम से किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल यह संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है, जो पिछले कुछ वर्षों की तुलना में एक और बड़ी उपलब्धि होगी। पिछले वर्षों में भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

×
Date : 24 May 2026 Posted By : EDITOR
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आईं, 6-7 फीट का शिवलिंग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]