Maa Behen Teaser Madhuri Dixit, Triptii Dimri Dharna Durga Netflix

Maa Behen -‘मां बहन’ ट्रेलर: हाई वोल्टेज ड्रामा

Maa Behen -‘मां बहन’ ट्रेलर: हाई वोल्टेज ड्रामा’

Mumbai: नेटफ्लिक्स ओरिजनल की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर आज 22 मई को रिलीज हो चुका है। 2 मिनट औऱ 46 सेकेंड के इस ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन नजर आ रहे है। ट्रेलर देखने के बाद उम्मीद है कि फिल्म एक अच्छी कॉमेडी फिल्म साबित होगी।
माधुरी दीक्षित इस फिल्म में मां का किरदार में नजर आएंगी, जिसमें उनका नाम है रेखा। माधुरी एक सिंगल मदर का रोल प्ले कर रही है उनके पति की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी, तभी से वह बिल्कुल अकेली है। उनकी बेटियों के किरदार में तृप्ति और धरना दिखाई देंगी जिनका नाम है- जया और सुष्मा। साथ ही नजर आ रहे रवि किशन फिल्म में गुप्ता जी का रोल प्ले कर रहे है। रवि किशन समेत इन तीनों को एक अलग अंदाज में देखा जा सकता है। अब ये तिगड़ी इसमें क्या कमाल करेगी यह हमें 4 जून को पता चलेगा लेकिन उससे पहले ट्रेलर की बात करते है। ट्रेलर काफी हंसी, हंगामें और एक भयानक कांड से भरा है। लाइट कॉमेडी और मर्डर सस्पेंस को पसंद करने वालों के लिए अच्छा है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘मां बहन’ उनके एंटरटेनमेंट लाइनअप का एक बेहद खास हिस्सा है। उनके मुताबिक, यह ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो हंसी-मजाक के साथ शुरू होती है, लेकिन आगे चलकर कई चौंकाने वाले और रोमांचक मोड़ लेकर दर्शकों को बांधे रखती है।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Soniya Bansal Shares Her Perspective on Industry Gatekeeping, Celebrity Culture, and the Changing Entertainment Landscape

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Soniya Bansal Shares Her Perspective on Industry Gatekeeping, Celebrity Culture, and the Changing Entertainment Landscape Mumbai: Actress Soniya Bansal, known for her work in films such as Naughty Gang, Dubki, Game 100 Crore Ka, Shoorveer, and the Telugu film Yes Boss, has steadily carved a niche for herself in the […]