जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल - Update Now News

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल

 

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व वामपंथी नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की तुलना डूबते जहाज से कर दी। इसके बाद कन्हैया कुमार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कन्हैया कुमार इसके बाद भी ट्रोल होने से नहीं बच पाए। कन्हैया कुमार पहले कांग्रेस के खिलाफ कैसे-कैसे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं, किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस के लिए कर चुके हैं। ऐसे सभी वीडियो के छोटे-छोटे पार्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था कि झूठ के साम्राज्य में सच से ही क्रांति आती है। नए-पुराने सभी साथियों को मिलकर इस सत्याग्रह में भाग लेना होगा। राहुल गांधी के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कन्हैया कुमार ने लिखा कि, “तू ज़िंदा है तो ज़िंदगी की जीत पर यक़ीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर।” कन्हैया कुमार के इसी ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]