G20 Summit Macron will reach Delhi on September 9

जी20 शिखर सम्मेलन : मैक्रों 2 दिवसीय यात्रा पर 9 सितंबर को पहुंचेंगे दिल्ली

 

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 9 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर के बीच होने वाला है। सूत्रों ने आगे कहा कि मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के अंत में दोपहर के भोजन पर द्विपक्षीय बैठक करेंगेदोनों की मुलाकात जुलाई में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान हुई थी। भारत में फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान मैक्रों अन्य विश्‍व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। विशेष रूप से अपने ब्राजीलियाई और इंडोनेशियाई समकक्षों लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और जोको विडोडो और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ। भारत से रवाना होने से पहले मैक्रों दूतावास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टीएमसी की हार पर जश्न मनाने वालों को राहुल गांधी की हिदायत कांग्रेस नेताओं से बोले— छोटी राजनीति छोड़ें, लोकतंत्र के बड़े खतरे को समझें नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर उभरे मतभेदों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी […]

जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को -जुगल कर्नाटक में आयोजित दो दिवसीय समारोह में संतों का सानिध्य, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बेंगलोर। कर्नाटक के जुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज ‘जंगल वाले बाबा’ के समाधि मंदिर का […]