सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है गांधी परिवार: भाजपा - Update Now News

सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है गांधी परिवार: भाजपा

 

नई दिल्ली । भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हालिया टिप्पणी को रामनवमी के जुलूस के दौरान कई राज्यों में हुई हालिया हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। भगवा पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रामनवमी जुलूस के दौरान कई राज्यों में हालिया झड़पों के बारे में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब होती हैं, जब गांधी और ठाकरे जैसे वरिष्ठ नेता अपनी तुष्टिकरण नीति के कारण ऐसी टिप्पणी करते हैं। भगवान राम के अस्तित्व के बारे में गांधी की हालिया टिप्पणी का उल्लेख करते हुए पात्रा ने कहा, “भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर, राहुल गांधी ने दिखाया है कि वह केवल चुनावी लाभ के लिए हिंदू होने का दिखावा करते हैं। यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया था। राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उसी रास्ते पर चल रहे हैं। जनता ने चुनाव में कांग्रेस का वजूद खत्म कर दिया और वे फिर से कांग्रेस को खत्म कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]