पवार के घर पर हमला: मुंबई पुलिस ने की खुफिया अलर्ट की अनदेखी - Update Now News

पवार के घर पर हमला: मुंबई पुलिस ने की खुफिया अलर्ट की अनदेखी

 

मुंबई। एमएसआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के घर पर किए गए चौंकाने वाले हमले के तीन दिन बाद, यह पता चला है कि घटना से कम से कम 4 दिन पहले मुंबई पुलिस को खुफिया अलर्ट मिला था। खुफिया जानकारी के अनुसार, एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) के कर्मचारी, जिनके साथ महिलाएं भी थीं, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पवार के धर पर धावा बोल दिया था। बताया गया है कि कर्मचारियों ने उनके आवास पर पथराव किया और जूते-चप्पल भी फेंके। पता चला है कि पवार परिवार के सिल्वर ओक बंगले और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक और निजी आवास – मालाबार हिल में वर्षा और बांद्रा पूर्व में मातोश्री – पर विरोध प्रदर्शन किए जाने की प्रबल संभावना थी। इस अलर्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट, मंत्रालय, सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस और परिवहन मंत्री अनिल परब के आधिकारिक और निजी आवास पर इसी तरह की आंदोलन योजनाओं के बारे में सतर्क किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर आगरा । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने भारत दौरे के तीसरे दिन विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया। उनके साथ उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो भी मौजूद रहीं। इस दौरान अमेरिका के […]

Madhya Pradesh: धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार में अब बहेगी विकास की नई धारा, धार के आसपास करायेंगे सभी प्रकार के विकास कार्य भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों के परिजन को दिये जायेंगे 5-5 लाख रुपये भोजशाला […]