Gangster Atiq and Ashraf Killed

Prayagraj : Gangster Atiq and Ashraf Killed – प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद की हत्या

 

प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद की हत्या

हमलावरों ने मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून डाला

लखनऊ। गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया। बेखौफ हमलावरों ने पहले अतीक अहमद को गोली मारी और फिर अशरफ अहमद को निशाने पर लिया। दनादन हुई फायरिंग में दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों धड़ाम से चारों खाने चित हो गए। बड़ी बात है कि गोलीबारी पुलिस के सामने हुई। जब अतीक और अशरफ पर गोलियां दागी गईं तो दोनों हथकड़ी में थे। इस घटना ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश को हिला दिया है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद आजमगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। एसएसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने सभी थानों को अलर्ट किया है। जिले की संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात की गई है। देर रात सड़क पर आजमगढ़ एसपी, सीओ समेत कई आला अधिकारी नजर आए।
भाइयों के जमीन पर गिर जाने के बाद हमलावरों ने हाथ उठाकर आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी आरके विश्वकर्मा समेत अन्य आला अधिकारियों को आपात बैठक के लिए बुलाया। इस बीच, दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही प्रयागराज में तनाव व्याप्त हो गया। अतिरिक्त बलों को जिले में भेजा जा रहा है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इधर, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]